संदेश

माँ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ज़िन्दगी का पर्याय - घर

चित्र
ज़िन्दगी के रास्तों में ख्वाबों की खटपट जारी है पिताजी जब घर से फ़ोन करते हैं, तो चेहरे पर मुस्कान तारी होती है और दिल में एक नया ख्याल पनपता है, बहुत दिन हुए माँ की आवाज़ सुने भी; सपने तो सारी दुनिया एक जैसे देखती है, बस चलते हुए घड़ी का वक़्त हाथ में नहीं रहता। मैं खींच रहा हूँ, पेड़ की जड़ में अटकी रस्सी घर की ख्वाहिश है कि देखे मेरी सूरत, मैं लेकिन लिपट कर सोना चाहता हूँ दादाजी के पुराने कम्बल से; चार नए आम के पेड़ भैया-भाभी ने लगा दिए हैं घर के आगे, बस पिताजी और माँ के साथ नीम के नीचे रखे तख़्त पर बैठ चाय पीना बाकी है: कुछ रातें चूल्हे के सामने बैठकर, बतियाना चाहता हूँ जी भरकर भैया-भाभी से। बच्चों के साथ मिट्टी में खेलते हुए खुद को भुला देना चाहता हूँ, आम तोड़ने हैं कभी उचककर मुझको जब कोई ज़िद करे कि आम चाहिए उसे। ज़िन्दगी से चार ख़्वाब मैं अपने हक़ की तरह ले लूँगा, आम, नीम, चाय, तख़्त और बातें मेरे बच्चों से ले लिया है मैंने ये उधार, प्रेम की परछाईयाँ जो खनकती है मेरे पहलुओं में, चाहता हूँ कि मुझे चाँद की तरह देखने वाली लड़की के हिस्से में भी बराबरी से...

माँ तुम बहुत याद आती हो

चित्र
 Source-Desi Painters मेरा चेहरा हर वक्त अपनी आँखो में लेकर मेरा किस्सा हर वक्त अपनी जुबान पर लेकर मेरे बारे में ही हर किसी को बताती हो माँ तुम बहुत याद आती हो माँ तुम बहुत याद आती हो। हर वक्त हाथो में लेकर मुझको प्यार किया मेरी खुशियों पर तुमने जीवन अपना वार दिया हर मुश्किल में समझाकर हौसला मेरा बढाती हो माँ तुम बहुत याद आती हो। जब स्कूल ना जाने की जिद मैं किया करता था तब तुम्हारा दुलार पापा से बचाया करता था बिन कहे हमेशा मेरी ख्वाहिशें जान जाती हो माँ तुम बहुत याद आती हो। इतनी उम्र जी चुका हूँ दुनिया जाने क्या समझती है अपने मतलब के लिए यह जिंदगी छिन लेती है इन्ही राहों की मुश्किलों में तुम नजर आती हो माँ तुम बहुत याद आती हो। ना कह सकता मैं किसी से ना ही किसे बतलाता हूँ अपने हर जनम में माँ तेरा बेटा होना चाहता हूँ भगवान् को भी याद करूँ तो तुम ही नजर आती हो माँ तुम बहुत याद आती हो। तेरा प्यार और कर्ज कोई चुका ना पाएगा स्वयं ईश्वर भी तेरी ममता ना बयान कर पाएगा शायद इसीलिए उसके रूप में तुम दुनिया में आती हो माँ तुम बहुत याद आती हो। माँ तुम बहुत याद आती ...