संदेश

भारत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वर्तमान भारत, गांधी और भगत सिंह

चित्र
बढ़ता है ये ग़ुबार क्यूं ? कैसा चलता यह कारवां ? ना आस कोई, ना साथ कोई, दिशाहीन पथ पर युवा, जिसने चाहा था अंतस से, स्वर्णिम भारत का सपना, बाँट के उसके नाम तले, गर्त में धकेल दी सब आस्था । Source- Google क्यूं नाम है होंठो पर भगत का ? क्यूं नहीं है उसके बोल अभी ? नकार दिया था उसने उनको भी, जो व्यर्थ पिटते थे ढोल कभी । कि क्रांति नहीं आये समाज को तोड़ने से, कि क्रांति नहीं आये लाशों को गिराने से, कि क्रांति नहीं आये व्यर्थ लहू बहाने से, राजगुरु-सुखदेव संग क़ुरबानी दी उसने, पर देखकर केवल एक ख्व़ाब कि आये क्रांति तो विचारों में, कि आये क्रांति तो कामों में, कि आये क्रांति तो ज़बानों में । यहाँ बैठे हैं अब भगत के नाम के इतने ठेकेदार, क्रांति शब्द से अनभिज्ञ हैं, हैं सारे के सारे गद्दार । रुकता क्यूं नहीं ये सिलसिला मंदिर-मस्जिद के जाप का, घर की माता-बहनें रोती और ये ठेका लेते हैं एक गाय का, अपनी स्त्री के जीवन को बना के बैठे हैं सब नरक यहाँ, किन्तु मुरादों के लालच में, जाते वैष्णों देवी और मक्का । क्यों नाम है होंठो पर गाँधी का ? क्यों नहीं उतरता जेहन में ? गाँ...

देश और मौतें

कोई सत्तर बरस पहले गोडसे ने खुद को मार लिया था, तब लोग मिठाइयां बांट रहे थे और कर रहे थे जान बूझकर अनजान होने की कोशिश । फिर शुरु हुआ मौतों का दौर साल दर साल लोग मरते रहे, कभी धर...

एहसासों का संग्रह

चित्र
  Source - Pinterest  * समन्दर के पानी के बेशुमार खारेपन के बावजूद,    मीठी नदी वंहा जाने के लिए हर चट्टान तोडती है | * तुम्हारी आँखों से नींद का छलकना सबूत है,    के तुमने रात भर हमारे ही ख्वाब संजोये है | * बहुत शोर है गलियों में के मुझे मिटा देंगे,    लेकिन मेरा वजूद तो सिर्फ तेरे होने से है | * मेरा खुदा रूठा हुआ लगता है आजकल,    शायद किसी ने उसे रिश्वत नहीं दी है | * अदा तुम्हारी आँखों की भाती नहीं है मुझको,    मेरी आँखों से मिलते ही झुक जाया करती है | * तुझे याद करते करते थक जाना   रातो को जागते जागते थक जाना   ग़ज़लों को लिखते लिखते थक जाना   फिर उनको पढ़ते हुए थक जाना | * यंहा सब नैतिकता और धर्म के ठेकेदार बैठे हैं   कुर्सी के नशे में चूर हमारे पहरेदार बैठे हैं   इन्हें इनकी हकीक़त बताओ हिन्दोस्तान वालो   हमारे वोट पे जीने वाले ये किरायेदार बैठे है | * सुनो दुल्हन घूँघट ज़रा ज्या...

गांव और देश का विकास

चित्र
 Source - Financial Express                                         हमारा देश इस वक़्त विकास के ऐसे दौर से गुज़र रहा है जिसमें हमें शहरों के साथ साथ गाँवो का विकास करने की भी बहुत ज्यादा आवश्यकता है । कुछ महात्वाकांक्षी लोगों की सोच काफी सही है कि अगर गाँव का विकास देश के विकास से जुड़ा है तो हमें गाँव का विकास राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की सपनों के तले करना चाहिए । वे कहते थे कि " मैं चाहता हूँ कि भारत के सारे गाँव खुद के प्रयासों से इतने आत्मनिर्भर हो जाएं कि उन्हें अपनी किसी भी ज़रुरत के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़े।" उक्त कथन से स्पष्ट है कि गाँधी जी गांवो को सम्पूर्ण विकास के बावजूद भी गाँव ही रहने देना चाहते थे।                     गाँव हमारे देश का प्रतिबिम्ब हैं जो प्रकृति के दर्पण में अपनी खूबसूरती लिए झलकता है या यूँ कहे कि इस देश का आँगन है गाँव। आँगन की परिभाषा है घर के सामने क...

आरक्षण - एक दानव

OBC 27%, SC 15%, ST 7.5% यह ऐसे आंकड़े हैं जो हर किसी के दिमाग पर अंकित है, इनका सामना सभी को करना पड़ता है | कुछ दशकों पूर्व ये सारे आंकड़े वाकई ज़रूरी थे लेकिन आज के युग में इनका होना प्रतिभावान सामान्य और पिछड़े वर्ग के लिए दानव के सामान प्रतीत होता है जो इनका रास्ता रोके खड़ा है | हमारे देश के संविधान निर्माताओं की मुख्य भूमिका में रहे भीमराव अंबेडकर ने उस समय की परिस्थितियों ,मुश्किलों का अवलोकन करते हुए छुआछुत और जातिप्रथा से तंग आकर इन्हें ख़त्म करने के लिए आरक्षण की इस प्रणाली को शुरू किया था ताकि इससे सबका विकास हो सके | लेकिन अब यह नीति देश के एक प्रतिभावान और सक्षम तबके को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है सिर्फ पिछड़ो को अवसर देने के नाम पर |                               सवाल यह है कि शून्य और माइनस में अंक हासिल करने वाले छात्रों को अवसर के नाम पर दाखिला देकर आप इस देश को कहाँ ले जाना चाहते हैं ? प्रगति की ओर तो कतई नहीं , जो शख्स एशिय...

सोने की एक चिड़िया रहती थी कहीं खो गई ......

चित्र
  Source - BhaktiGaane.in सोने की एक चिड़िया रहती थी कहीं खो गई, औरत एक देवी बनकर रहती थी कहीं खो गई । नफरत भर गई है सब की रगों में यहाँ पर, जुबाँ वो प्रेम को बोलती थी कहीं खो गई । कोई किसी का दर्द नहीं पहचानता अब, जटायु की आत्मा रहती थी कहीं खो गई । यमराज से दिखते हैं मुझे देश के नेता अब, रामराज से दिशाएं गूंजती थी कहीं खो गई । अब तो बैर हो गया है गरीबों से अमीरों का, कृष्ण सुदामा की दोस्ती रहती थी कहीं खो गई । मात्र एक छलावा बना दिया है आज प्रेम को, राधा श्याम की मोहब्बत रहती थी कहीं खो गई । काले कारनामों से वतन पर मेरे दाग लगा दिए, विश्व गुरु जैसी इक छवि होती थी कहीं खो गई ।                                                                          ...

पथिक

राह चलते उस पथिक को आँखे मेरी जब देखती है, अमीट आस मेरे नयन से उसकी आँखे जब देखती है । नही होती जिसके स्वप्न में कोई विराट अट्टालिका,  है दृश्य उसके स्वप्न का सुख की छोटी चादर ...

गोली

मुझ पर गोली चलाकर सोचता है कि सारा देश खामोश हो जाएगा ना भूल मेरा लहू मिट्टी मे गर मिला तो सारा धरातल डोल जाएगा दाने दाने को मोहताज कर दूंगा तब तुझे सारा सबक मिल जाएगा क्या ह...

इंतजार .... मेरा

चित्र
   ये कहानी अपने ही देश के एक आम इंसान की है | एक गरीब परिवार में पैदा हुआ लड़का अपने  घर की ज़रूरतों को पूरा करने के साथ अपने लिए भी पैसे कमाता हुआ बड़ा होता है | उसकी ज़िन्दगी के दस साल यूँही गुजरते हैं,अपने पैसों से किताबें खरीदकर वो कुछ न कुछ पढता रहता था | सौभाग्यवश उसकी मेहनत रंग लाती है और घर के उस बड़े बेटे का चयन भारतीय सेना में हो जाता है |                    सेना में भर्ती के कुछ दिन बाद ही सीमा पर फायरिंग होती है और कुछ आतंकियों को मौत के घाट उतार वो बेटा देश के लिए शहीद हो जाता है |तब उसकी अंतरात्मा क्या कहती है कुछ पंक्तियों से वो बात आप तक पहुँचाने की कोशिश की है |   Source- Alamy वो गाँव का बड़ा चबूतरा, वो गेहूं के लहलहाते खेत, वो पुराना सरकारी स्कूल, अब भी मेरा इंतज़ार कर रहा है | वो संकरी सी तंग गलियां, वो कोने वाला हैंडपंप, वो चौपाल पर बैठी मंडली, सभी मेरा इंतज़ार कर रहे हैं | वो बुढा पीपल का पेड़, वो बाड़े में बंधे जानवर, वो सूखे भूसे का ढ...

पैगाम

और बहुत दिन हुए कही कुछ हुआ नही, क्या सियासत भी अब शर्माने लगी है । वो चीख, वो सिसकियां,वो पुकार क्या उनकी आवाज भी दम तोड़ने लगी है । मेरे वतन के इन हालातों को देखकर भी, क्या तुम लोगों में जरा हलचल होने लगी है । काट कर ले गए वो शीष हमारे बेटों का, क्या इस पल भी तुम्हें नींद आने लगी है । देश की सरहद पर जवान शहीद हो रहे है, क्या 56 इंच की छाती अब सिकुड़ने लगी है ।                                      .....कमलेश.....                 

अंधविश्वास

चित्र
कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी PK ,उस पर बहुत बवाल मचाया गया था क्योंकि उसमे दिखाया गया था के लोग किस हद तक अंधविश्वास में डूबे हुए है ।निजी तौर पर, मैंने भी बहुत से कर्मकांड को देखा और सुना है । एक होता है आँख मूंद कर विश्वास करना जो इंसान पर किया जा सकता है लेकिन अंधविश्वास तो बेवजह ही हमारी जिंदगी का हिस्सा बने हुए है ।                                                                          Source-Pravakta.com  बहुत से लोग अंधविश्वासो को भी वर्गीकृत करते है जैसे कि अच्छा और बुरा । धार्मिक दृष्टि से किसी को भी तौलना मेरा स्वभाव तो नही लेकिन यह एक बहुत कड़वा सच है कि हिन्दू धर्म में अनेक अंधविश्वास फलते फूलते है । कुछ लोग ...

देशभक्ति

चित्र
 Source- SulekhaRivr मैं एक ऐसी भावना हूँ जो सिजनेबल है , वो अवस्था जो कभी कभार लोगों के दिलों में आती है, कहने को मेरा कद बहुत ऊँचा है परन्तु मेरा अस्तित्व या तो सरहद पर सैनिकों में है या फिर कुछ भले देशवासियों में | साल में एक दो बार सारे लोग मुझे अपने अन्दर बसा लेते हैं, उसके बाद में खो जाती हूँ किसी अधूरे सपने की तरह, किन्तु भला हो उन लोगों का जो कुछ घटनाओं पर भी मुझे फिर जीवित कर के सरकार को परेशान करते हैं | सारे देश के नेतागण यंहा मेरी आड़ में वाहवाही लुटते हैं, जुमलेबाजी और आरोप प्रत्यारोप हकीक़त के नाम पर जीरो , ऐसे ही अगर आप लोग मुझे भूलते रहेंगे तो याद रखना, मैं भी एक दिन खो जाउंगी चुनावी वादों की तरह |                                - आपकी अपनी ...

एक सैनिक की जुबानी ...

चित्र
 Source-Oneindia वो रोज़ हम पर पत्थर फेकते है , हम उन पर  गोलियां नहीं दाग़ते  बल्कि उनको महफूज़ रखने की कोशिश करते है । जब कुदरत ने अपना कहर बरपाया  हमने जान पर खेल कर उनको बचाया , उस वक़्त ना मज़हब देखा ना ज़ात  सोचा तो बस देश और इंसानियत के बारे में । जब कभी आतंकीयो ने उनको सताया  हमारे दोस्तो की कुर्बानीयों ने बचाया । हम भी इंसान है इन सब की तरह  दिल हमारा भी तो धड़कता है वैसे ही , हमने पहली बार अपनी इज्ज़त  की खातिर  इनको सबक क्या सिखा दिया, हंगामा खड़ा कर दिया नैतिकता के इन् ठेकेदारों ने  तब क्यों वो पट्टी बांध लेते हैं ?  जब वो हम पर पत्थर बरसाते है , कौन प्यारा है ?हम पूछते है  ये पत्थरबाज़ या जाँबाज़ सैनिक !                                                ...

क्या ........ वाकई जायज़ है ?

चित्र
 Source-India Today आजकल बहुत सी खबरें हम पढ़ते हैं जैसे की एक सरफिरे के द्वारा लड़की की हत्या या फिर उस पर तेज़ाब उड़ेल दिया क्योंकि वो उससे शादी नहीं करना चाहती थी । सवाल यह है कि जब आप किसी से प्रेम करते है  तो उस शक्श पर इस तरह के नृशंस कृत्य करने की वजह क्या होनी चाहिए ? क्या सिर्फ इसलिए कि वो आप ही की तरह आपसे प्यार नही करना चाहता, क्या सिर्फ इतनी सी बात के लिए की वो अपनी दुनिया, अपने सपनो मे जीना चाहता है ।                                    युगों-युगों से चली आ रही इस पवित्र प्रेम भावना को ,इस पवित्र एहसास को आज समाज के संकुचित सोच रखने वालो ने अपने कारनामों से कलंकित कर दिया है ।                              प्रेम की इस राह मे  वैसे तो किसी भी शर्त का ज़िक्र नहीं है, तो फिर क्यों इन असामाजिक तत्वों को ये लगता है की अगर हम किसी से प्यार करते हैं तो वो भी हमें प्यार करेगा ही, ये बात तो गलत ...

होली का रंग

चित्र
Pinterest.com लगता है मथुरा, काशी सारे मेरे करीब आये है दिलो की नफ़रते जलाकर ये होली मनाने आए है हो जाता है एक इस तरह कश्मीर और कन्याकुमारी भी तब सिमट जाता है फासला गुजरात और आसाम का रंग जाता है हर कोई रंगो की गहरी चादरों में भुलाकर हर शिकवा गिला रंगो में रंग जाता है । thefreshquotes.com खेलता हूँ फिर मैं भी इन सारे रंगो के साथ थमते है क्यूँ हाथ मेरे सोचकर के इक बात वो कैसे होली खेलेंगे कुरबान हुए जो वतन पे के क्या वो होली खेलेंगे बदले जो परिवर्तन से सुनाता है कोई ये खबर के देश में खुशी छाई है अरसो बाद किसी छवि ने भारत की छवि बनाई है । Indianexpress.com             उठता है सैलाब फिर दिल में उम्मीदों का के बदलने वाला है वक्त हमारे प्यारे वतन का चढ़ा है गुलाल सत्ता का ना चढ़ जाए इस कुर्सी का कुबूल करे वो जनसेवक आदेश देश की जनता का छाती है मुस्कान फिर से मेरे सुखे अधरों पर उठा लेता हूँ थाल वो रंगो में रंग जाता हूँ ।                ...