संदेश

भ्रांति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देश और मौतें

कोई सत्तर बरस पहले गोडसे ने खुद को मार लिया था, तब लोग मिठाइयां बांट रहे थे और कर रहे थे जान बूझकर अनजान होने की कोशिश । फिर शुरु हुआ मौतों का दौर साल दर साल लोग मरते रहे, कभी धर...

अंधविश्वास

चित्र
कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी PK ,उस पर बहुत बवाल मचाया गया था क्योंकि उसमे दिखाया गया था के लोग किस हद तक अंधविश्वास में डूबे हुए है ।निजी तौर पर, मैंने भी बहुत से कर्मकांड को देखा और सुना है । एक होता है आँख मूंद कर विश्वास करना जो इंसान पर किया जा सकता है लेकिन अंधविश्वास तो बेवजह ही हमारी जिंदगी का हिस्सा बने हुए है ।                                                                          Source-Pravakta.com  बहुत से लोग अंधविश्वासो को भी वर्गीकृत करते है जैसे कि अच्छा और बुरा । धार्मिक दृष्टि से किसी को भी तौलना मेरा स्वभाव तो नही लेकिन यह एक बहुत कड़वा सच है कि हिन्दू धर्म में अनेक अंधविश्वास फलते फूलते है । कुछ लोग ...

देशभक्ति

चित्र
 Source- SulekhaRivr मैं एक ऐसी भावना हूँ जो सिजनेबल है , वो अवस्था जो कभी कभार लोगों के दिलों में आती है, कहने को मेरा कद बहुत ऊँचा है परन्तु मेरा अस्तित्व या तो सरहद पर सैनिकों में है या फिर कुछ भले देशवासियों में | साल में एक दो बार सारे लोग मुझे अपने अन्दर बसा लेते हैं, उसके बाद में खो जाती हूँ किसी अधूरे सपने की तरह, किन्तु भला हो उन लोगों का जो कुछ घटनाओं पर भी मुझे फिर जीवित कर के सरकार को परेशान करते हैं | सारे देश के नेतागण यंहा मेरी आड़ में वाहवाही लुटते हैं, जुमलेबाजी और आरोप प्रत्यारोप हकीक़त के नाम पर जीरो , ऐसे ही अगर आप लोग मुझे भूलते रहेंगे तो याद रखना, मैं भी एक दिन खो जाउंगी चुनावी वादों की तरह |                                - आपकी अपनी ...

चलना....

चित्र
 Source-GoogleWallpapers एक रास्ता दिखाई पड़ रहा है जिस पर सब चले जा रहे है, बिना कुछ सोचे बिना कुछ समझे या तो किसी की बात मानकर या फिर किसी और के देखादेखी अपनी कोई सुनता ही नहीं है | सिर झुकाकर चला जा रहा है, लगता है इंसान भेड़ बन गया है अपने ही जीवन को डुबो रहा है किसी आगे चलने वाले को देखकर, ना खुद की कोई मंजिल चुनी है ना ही अपना कोई सपना देखा है, चल देता है अनजानी राह पर किसी के भी हांक देने से, गुम कर दी है सारी ख्वाहिशें खुद का रास्ता बनाता ही नहीं | कभी कभी लगता है इन भेड़ो की तरह चलने वाले इंसानों को, रोका जाये या नहीं ? थोड़ा मुश्किल भी लगता है खुद को इस सब से अलग रखना लेकिन अलग होना अनिवार्य भी हो गया है |                                                            ...

जिंदगी जींए, समझौता ना करें ......

चित्र
एक घटना मेरे ज़ेहन में ताज़ा हो रही है, बात तब की है जब मेरे परिचित एक परिवार में किसी लड़के ने अपनी मर्ज़ी से 'लव मैरिज' कर ली थी | उस वक़्त जब यह बात घर पर पहुंची तो ऐसा लगा जैसे भूचाल आ गया हो, आनन-फानन में परिवार वालो ने अपने स्वाभिमान की खातिर बहु और बेटे को समाज से निष्काषित करवा दिया | कुछ समझदार व् पढ़े लिखे लोगों ने उस घटना को सही ठहराया लेकिन उनकी सलाह लड़के वालो के किसी काम न आई | उस लड़के का किसी गैर ज़ात की लड़की से प्रेम करना, उसके साथ रहने का फैसला करना यहाँ तक मुझे सब कुछ ठीक ठाक लगा लेकिन परिवार और समाज की उस स्वाभिमान की आंधी में वो दोनों बह जायेंगे ये जानकर मेरे ज़मीर को ठेस पहुची।  Source-The Spruce             गौर करने वाली बात यह है की हमारा समाज प्रेम करने वालों को इतनी हीन भावना से क्यों देखता है ? क्या सिर्फ इसलिए की वे अपने चाहने वाले के साथ अपनी ज़िन्दगी बिताना चाहते है | आज समाज की सोच को बदलने की ज़रुरत है , हमें चाहिए की हम प्रेम करने वालो का सम्मान करें | वैसे भी इंसान इतना गिरा हुआ जीव है जो एक तरफ तो प्रेम के चिन्ह भगवान श्...

क्या ........ वाकई जायज़ है ?

चित्र
 Source-India Today आजकल बहुत सी खबरें हम पढ़ते हैं जैसे की एक सरफिरे के द्वारा लड़की की हत्या या फिर उस पर तेज़ाब उड़ेल दिया क्योंकि वो उससे शादी नहीं करना चाहती थी । सवाल यह है कि जब आप किसी से प्रेम करते है  तो उस शक्श पर इस तरह के नृशंस कृत्य करने की वजह क्या होनी चाहिए ? क्या सिर्फ इसलिए कि वो आप ही की तरह आपसे प्यार नही करना चाहता, क्या सिर्फ इतनी सी बात के लिए की वो अपनी दुनिया, अपने सपनो मे जीना चाहता है ।                                    युगों-युगों से चली आ रही इस पवित्र प्रेम भावना को ,इस पवित्र एहसास को आज समाज के संकुचित सोच रखने वालो ने अपने कारनामों से कलंकित कर दिया है ।                              प्रेम की इस राह मे  वैसे तो किसी भी शर्त का ज़िक्र नहीं है, तो फिर क्यों इन असामाजिक तत्वों को ये लगता है की अगर हम किसी से प्यार करते हैं तो वो भी हमें प्यार करेगा ही, ये बात तो गलत ...