संदेश

सलाह लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरे तीसरे से पहले

आंखों की थकी पलकों पर सपनों की चिता सुलगने से पहले, उन्हें अपने बच्चों के रंगीन कपड़ों पर टांक देना पूरी नज़ाकत से, जिससे उसकी ख़ुशी वे ढूंढ सकें। होंठो पर आई प्यास के कारण ...

उम्मीद

एक उम्मीद जब वह दिखे, तुमको किसी मासूम की आँखों में, तो कोशिश करना कि तुम उसे हौसला दे सको । दिख जाए तुम्हें जब वह, किसी के लाचार चेहरे पर चाह रखना कि तुम, मान रख सको उसका । इस तरह...

पाँच कवितायें

1. हिंदी - वर्तमान समय में मातृभाषा हिंदी के हालात को देखते हुए, ऐसा लगता है कि हमारी भाषा को अब एक अदरक वाली, कड़क चाय की ज़रूरत है ।                           2. तीन, दो, पाँच - पिछले ...

कविता

कुछ चेहरों को सच दिखाने पर, लोगों की आईने से लड़ाई हुई है । दरिया में डूब जाने पर मेरे, शहरों में महफिल सजाई हुई है । संभल कर रास्तों पर कदम रखना, बारुद जमाने ने शिद्दत से बिछाई ह...

गांव और देश का विकास

चित्र
 Source - Financial Express                                         हमारा देश इस वक़्त विकास के ऐसे दौर से गुज़र रहा है जिसमें हमें शहरों के साथ साथ गाँवो का विकास करने की भी बहुत ज्यादा आवश्यकता है । कुछ महात्वाकांक्षी लोगों की सोच काफी सही है कि अगर गाँव का विकास देश के विकास से जुड़ा है तो हमें गाँव का विकास राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की सपनों के तले करना चाहिए । वे कहते थे कि " मैं चाहता हूँ कि भारत के सारे गाँव खुद के प्रयासों से इतने आत्मनिर्भर हो जाएं कि उन्हें अपनी किसी भी ज़रुरत के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़े।" उक्त कथन से स्पष्ट है कि गाँधी जी गांवो को सम्पूर्ण विकास के बावजूद भी गाँव ही रहने देना चाहते थे।                     गाँव हमारे देश का प्रतिबिम्ब हैं जो प्रकृति के दर्पण में अपनी खूबसूरती लिए झलकता है या यूँ कहे कि इस देश का आँगन है गाँव। आँगन की परिभाषा है घर के सामने क...

वक्त का पहिया

चित्र
Source - TreeHugger किसी का इंतज़ार नहीं किसी पर ऐतबार नहीं, वक़्त का पहिया बस चलता है चलता रहता है |   किसी की मेहनत पर रोक लगाता है कभी , तो अनजाने में किसी की तकदीर महका देता है, सपने अतरंगी देखते हैं लोग बस चलते रहते है, बदल जाता है कभी किसी की जिंदगानियां भी, समझाने हर किसी को सबक भीं दे जाता है | वक़्त का पहिया .........   मेहरबान हो जाता है यह बरसों में कभी किसी पर , बना जाता है फिर शक्स को वो मुकद्दर का सिकंद्दर, रंगीन हो जाती है ज़िन्दगी जो वक़्त से जुडा होता है, बंज़र हो जाते हैं बगीचे गर वक़्त जो खफा होता है, मुझ पर भी है मेहर शायद खुदा के साये सा चलता है | वक़्त का पहिया ........                                                   .....कमलेश ..... ...

धरा की आवाज

चित्र
    आज इस 4G के युग में हम लोगो ने इस धरती को इतनी बुरी तरीके से तबाह कर दिया है की आने वाले कुछ दशकों में इस धरती से इंसान का वजूद ही ख़त्म हो जायेगा | इस असहनीय पीड़ा को सहते हुए जब इस धरती माँ का दिल दर्द से तड़प उठता है तब वो हम सब से क्या कहती है पढ़िए निचे की कुछ पंक्तियों में ....   Source - Veterans Today  मेरा सीना चीर कर प्यास बुझाते हो, मेरी बांहे काट कर घरोंदे बनाते हो, क्या होता है वो दर्द काश तुम कुछ समझ पाते | खोखला बना दिया है मेरी रूह को, दिनोंदिन तुम्हारी इन लालसाओं ने, क्या होता है वो खालीपन काश तुम कुछ समझ पाते | मेरे चेहरे को धुंए से ढक दिया, जिस्म को रसायनों से जला दिया, क्या होती है वो पीड़ा काश तुम कुछ समझ पाते | रंग ही फैला था मुझ पर प्रेम का, नफरत से तुमने उसे लहू किया है, क्या होती है ये मोहब्बत काश तुम कुछ समझ पाते |  मेरा आसमां भी काला पड़ गया है, जो कभी मेरा आईना हुआ करता था, क्या होता है वो अपनापन काश तुम कुछ ...

इंसानियत

भावनाओं को समझना किसी का हमदर्द होना होते जुल्म को रोकना हो सके तो मदद करना परिभाषा है यही शायद इक लफ्ज 'इंसानियत' की ।   दिखाई नही पड़ती आज पहले जैसी कोई बात मानव,मानव को मारे अपनो ने दिए दर्द सारे भावनाओ की कदर नही मिलती जो दौलत कही बनने चला है सिकंदर अपनी रुह का कत्ल कर । रोती है वो मूर्तियाँ भी मंदिर मजारों में जो है के पत्थर होकर उनमे लोगों को विश्वास जो है जीती जागती यह आत्मा बन गई है आततायी करके विनाश इंसानो का इंसानो की दुनिया बनाई ।   जिन्हे पुजा पूर्वजों ने वो तो जानवर भी है अपने स्वार्थ में इसको उन मूकों की प्यास भी है काँपती है रुह उनकी जो हमसे ना कह पाते है करके इन मासूमों पर जुल्म खुद को इंसान् बतलाते है । खो गई है वो परिभाषा आविष्कारों की आग में ढह गया है वो इंसान दौलत की इस बाढ़ में इक आस की ज्योति पर जलती है इस दिल में लौटकर आएगा फिर वो मानवता के मधुबन में ।                   ...

देशभक्ति

चित्र
 Source- SulekhaRivr मैं एक ऐसी भावना हूँ जो सिजनेबल है , वो अवस्था जो कभी कभार लोगों के दिलों में आती है, कहने को मेरा कद बहुत ऊँचा है परन्तु मेरा अस्तित्व या तो सरहद पर सैनिकों में है या फिर कुछ भले देशवासियों में | साल में एक दो बार सारे लोग मुझे अपने अन्दर बसा लेते हैं, उसके बाद में खो जाती हूँ किसी अधूरे सपने की तरह, किन्तु भला हो उन लोगों का जो कुछ घटनाओं पर भी मुझे फिर जीवित कर के सरकार को परेशान करते हैं | सारे देश के नेतागण यंहा मेरी आड़ में वाहवाही लुटते हैं, जुमलेबाजी और आरोप प्रत्यारोप हकीक़त के नाम पर जीरो , ऐसे ही अगर आप लोग मुझे भूलते रहेंगे तो याद रखना, मैं भी एक दिन खो जाउंगी चुनावी वादों की तरह |                                - आपकी अपनी ...

चलना....

चित्र
 Source-GoogleWallpapers एक रास्ता दिखाई पड़ रहा है जिस पर सब चले जा रहे है, बिना कुछ सोचे बिना कुछ समझे या तो किसी की बात मानकर या फिर किसी और के देखादेखी अपनी कोई सुनता ही नहीं है | सिर झुकाकर चला जा रहा है, लगता है इंसान भेड़ बन गया है अपने ही जीवन को डुबो रहा है किसी आगे चलने वाले को देखकर, ना खुद की कोई मंजिल चुनी है ना ही अपना कोई सपना देखा है, चल देता है अनजानी राह पर किसी के भी हांक देने से, गुम कर दी है सारी ख्वाहिशें खुद का रास्ता बनाता ही नहीं | कभी कभी लगता है इन भेड़ो की तरह चलने वाले इंसानों को, रोका जाये या नहीं ? थोड़ा मुश्किल भी लगता है खुद को इस सब से अलग रखना लेकिन अलग होना अनिवार्य भी हो गया है |                                                            ...

जिंदगी जींए, समझौता ना करें ......

चित्र
एक घटना मेरे ज़ेहन में ताज़ा हो रही है, बात तब की है जब मेरे परिचित एक परिवार में किसी लड़के ने अपनी मर्ज़ी से 'लव मैरिज' कर ली थी | उस वक़्त जब यह बात घर पर पहुंची तो ऐसा लगा जैसे भूचाल आ गया हो, आनन-फानन में परिवार वालो ने अपने स्वाभिमान की खातिर बहु और बेटे को समाज से निष्काषित करवा दिया | कुछ समझदार व् पढ़े लिखे लोगों ने उस घटना को सही ठहराया लेकिन उनकी सलाह लड़के वालो के किसी काम न आई | उस लड़के का किसी गैर ज़ात की लड़की से प्रेम करना, उसके साथ रहने का फैसला करना यहाँ तक मुझे सब कुछ ठीक ठाक लगा लेकिन परिवार और समाज की उस स्वाभिमान की आंधी में वो दोनों बह जायेंगे ये जानकर मेरे ज़मीर को ठेस पहुची।  Source-The Spruce             गौर करने वाली बात यह है की हमारा समाज प्रेम करने वालों को इतनी हीन भावना से क्यों देखता है ? क्या सिर्फ इसलिए की वे अपने चाहने वाले के साथ अपनी ज़िन्दगी बिताना चाहते है | आज समाज की सोच को बदलने की ज़रुरत है , हमें चाहिए की हम प्रेम करने वालो का सम्मान करें | वैसे भी इंसान इतना गिरा हुआ जीव है जो एक तरफ तो प्रेम के चिन्ह भगवान श्...