जनता एक्सप्रेस
“यात्रीगण कृपया ध्यान दें इंदौर से चलकर उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, आगरा के रास्ते जम्मूतवी को जाने वाली गाड़ी संख्या 12919,मालवा एक्सप्रेस, ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से चलने को तैयार है धन्यवाद |” “ओये ट्रेन आ गई है, तू कहाँ है अब तक?” “ बस आ रहा हूँ दो मिनट में ” “चल ठीक है” अमन ने फ़ोन रखते हुए कहा और बोगी नंबर 7 को खोजकर बैग थामे गेट पर खड़ा हो गया | सीट का नंबर उसे पता नहीं था इसलिए उसे मधुकेश का इंतज़ार करना पड़ा, मधुकेश ट्रेन छूटने के ठीक बाद पहले बोगी नंबर 8 में चढ़ा और फिर उथल-पुथल मचाते यात्रियों को चीरकर अमन तक पहुँच पाया | “कौनसी सीट है ?” अमन ने पूछा, “ एक मिनट मेसेज देखने दे |” “कोई तो काम रेडी रखा कर यार” “S-7 43 और 44” मधुकेश का जवाब हल्की आवाज़ में सुनाई पड़ा | कोई भी काम रेडी ना रख पाना इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स की बड़ी कुशल प्रतिभा होती है, खैर दोनों की बहस और खोजबीन का नतीजा ये निकला के दोनों अभागे इंजिनियर गलत ट्रे...